पाटन-नीमकाथाना बाईपास पर ओवरलोड वाहनों से खतरा:लक्खी मेले में बड़ी संख्या में जा रहे पद यात्री, धूल और पत्थरों से परेशान
पाटन-नीमकाथाना बाईपास पर ओवरलोड वाहनों से खतरा:लक्खी मेले में बड़ी संख्या में जा रहे पद यात्री, धूल और पत्थरों से परेशान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
पाटन : खाटूधाम में बाबा श्याम का लक्खी मेला चरम पर है, जहाँ देशभर से हजारों श्रद्धालु पदयात्रा कर रहे हैं। इस दौरान पाटन-नीमकाथाना बाईपास पर ओवरलोड ट्रेलर और डंपर खुलेआम दौड़ रहे हैं, जिससे पदयात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन सुरक्षा के दावे कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है।
हादसों का बढ़ रहा खतरा
खनन सामग्री और रोड़ी से भरे ये भारी वाहन बाईपास पर धूल उड़ाते हुए श्रद्धालुओं के बीच से गुजर रहे हैं। सड़क निर्माण कार्य के कारण जगह-जगह कंक्रीट और पत्थरों के टुकड़े बिखरे पड़े हैं, जिससे तेज रफ्तार ट्रेलर और डंपर दुर्घटना का खतरा बढ़ा रहे हैं।
धूल पत्थरों से श्रद्धालु हो रहे परेशान
पदयात्रियों ने बताया कि वे भय के माहौल में यात्रा करने को मजबूर हैं। हजारों की संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी श्याम बाबा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से हर पल दुर्घटना का खतरा बना रहता है। धूल और पत्थरों के कारण कई श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ भी हो रही हैं।
नीमकाथाना और पाटन पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ओवरलोड ट्रेलर और डंपरों का संचालन बेरोकटोक जारी है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि जब मेले के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्थाएं की जा रही हैं, तो फिर भारी वाहनों पर प्रभावी रोक क्यों नहीं लगाई जा रही है।
इनका ये कहना
इस संबंध में नीमकाथाना के परिवहन निरीक्षक राजेंद्र मीना ने बताया कि इलाके में नियमित रूप से कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि आज भी दो ओवरलोड वाहनों का लगभग सवा लाख रुपए का चालान कर जुर्माना वसूला गया है। मीना ने यह भी बताया कि ओवरलोड वाहन चालकों ने कुछ समूह बना रखे हैं। जब भी कार्रवाई के लिए टीम जाती है, तो वे समूह में टीम की लोकेशन के मैसेज भेज देते हैं, जिससे चालक अपने वाहनों को किनारे खड़ा कर गायब हो जाते हैं और पूरी तरह से कार्रवाई नहीं हो पाती है।
परिवहन विभाग द्वारा मौके पर ओवरलोड वाहन का संचालन करते पाए जाने पर चालक का चालान करने के साथ-साथ उसका लाइसेंस भी निरस्त किया जाता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044295


