[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोटा : कोटा में 10वें फ्लोर से कूदकर स्टूडेंट ने किया सुसाइड:सिर के बल जमीन पर गिरा, हाथ-पैर भी टूटे; अच्छा नहीं हुआ था पेपर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाराजस्थानराज्य

कोटा : कोटा में 10वें फ्लोर से कूदकर स्टूडेंट ने किया सुसाइड:सिर के बल जमीन पर गिरा, हाथ-पैर भी टूटे; अच्छा नहीं हुआ था पेपर

कोटा में फिर छात्र की मौत : बहुमंजिला इमारत के 10वें माले से कूद कर छात्र ने की खुदकुशी

कोटा : कोटा में एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के 10वें फ्लोर से कूदकर स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। घटना विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब 10.30 बजे की है। स्टूडेंट नासिर (22) बेंगलुरु का रहने वाला था। जो कुछ समय पहले ही मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में रहने आया था।

जानकारी के अनुसार बेंगलुरु निवासी मोहम्मद नासिद अख्तर (19) ने खुदकुशी की। कोटा में वह उसके दोस्त सुजीत के साथ रहकर नीट कर तैयारी कर रहा था। सुजीत ने बताया कि वह और नासिद दोनों ही बेंगलुरु में रहते हैं। दोनों दोस्त सितम्बर 2022 में कोटा आए थे। वह एक कोचिंग से नीट की तैयारी कर रहे थे। सुजीत और नासिद दोनों इन्द्र विहार में किराये से कमरा लेकर रहते थे। वहां मकान मालिक ने कहा था कि 7 दिन बाद कमरे का किराया वापस शुरू हो जाएगा। जबकि दोनों को नीट की परीक्षा देने जयपुर जाना था। इसलिए दोनों कमरा खाली करके रोड नम्बर एक पर सुवालका रेजीडेंसी में उनके दोस्तों के कमरे में आकर रहने लगे थे। इमारत के 10वें माले मेंं प्लेट नम्बर 1003 में उनके दोस्त गौरव, पुष्कर और दीपक रहते हैं। इन्हीें के साथ दोनों रहे। छात्र 5 मई को नीट परीक्षा देने जयपुर चले गए। वहां से 8 मई को सुबह वापस कोटा आए। सुजीत को बाल कटवाने थे। इसलिए रात 8-9 बजे करीब सुजीत के साथ गौरव, पुष्कर और दीपक बाल कटवाने सेलून चले गए। जबकि मो. नासिद फ्लेट में ही रहा। सुजीत ने बताया कि रात लगभग 10 बजे करीब वह वापस आए तो इमारत के नीचे भीड़ लग रही थी। तब पता चला कि नासिद इमारत से गिरा है।

फिलहाल पुलिस ने शव को महारावल भीम सिंह (MBS) हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। परिजनों को सूचना दी है। विज्ञान नगर थाना सीआई देवेश भारद्वाज ने बताया- घटना रोड नंबर 1 पर सुवालका बिल्डिंग की है। नासिर की 10वें माले से गिरने से मौत हुई है। हादसे के वक्त उसके दोस्त मौके पर नहीं थे। घटना के बारे में जानकारी की जा रही है। परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में बनी सुवालका बिल्डिंग में सुबह घटना के बाद से लोग हैरान है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां सभी लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में बनी सुवालका बिल्डिंग में सुबह घटना के बाद से लोग हैरान है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां सभी लोग सहमे हुए हैं।

सिर के बल जमीन पर गिरा स्टूडेंट

इस बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर महाराष्ट्र के डॉक्टर पंडित भी रहते हैं। उनका बेटा यहां रहकर कोचिंग कर रहा है। उन्होंने बताया- रात 11 बजे पता लगते ही तीसरी मंजिल से नीचे उतरा। स्टूडेंट सिर के बल गिरा हुआ था। मौके पर भीड़ लगी हुई थी। हाॅस्पिटल में इलाज के थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। जमीन पर गिरने से उसके हाथ व पैर भी टूट गए थे।

अस्पताल में साथी की बॉडी को देखकर नासिर के दोस्त रोने लगे। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
अस्पताल में साथी की बॉडी को देखकर नासिर के दोस्त रोने लगे। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

अच्छा नहीं हुआ था पेपर

डॉक्टर प्राध्यापक पंडित ने बताया- स्टूडेंट की गिरने की आवाज जोर से आई थी। उस वक्त लाइट नहीं थी। गैलरी में महिलाएं व बच्चे खड़े। उन्होंने चिल्लाकर मदद के लिए आवाज लगाई। एक व्यक्ति आया उसकी मदद से बॉडी को बाहर लेकर आए। स्टूडेंट जिनके साथ रहता था। उन्होंने बताया नासिर का नीट का पेपर अच्छा नहीं हुआ था। हो सकता है इसी तनाव में उसने सुसाइड किया हो। ये पुलिस जांच में सामने आएगा।

सोसायटी के लोगों का कहना है कि नासिर को बुरी तरह चोटें आई थीं। बताया जा रहा है कि उसके हाथ-पैर टूट गए थे।
सोसायटी के लोगों का कहना है कि नासिर को बुरी तरह चोटें आई थीं। बताया जा रहा है कि उसके हाथ-पैर टूट गए थे।

9 महीने पहले कोटा रहने आया था

मोहम्मद नासिद अख्तर मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। उसके पिता बेंगलुरु में बिजनेस करते है। चार भाइयों में नासिर तीसरे नबंर का था। पिछले साल सितंबर के महीने में कोटा आया था। वो इन्द्रविहार इलाके में एक हॉस्टल में रहता था। कोंचिंग खत्म होने व एग्जाम के बाद घर जाना था। इसलिए हॉस्टल से सामान लेकर कुछ दिन पहले ही अपने दोस्त के फ्लैट में शिफ्ट हुआ था। सोमवार को सुबह 11 बजे वह जयपुर से एग्जाम देकर वापस लौटा था।

उधर थानाधिकारी देवेश भारद्वाज ने बताया की मृतक छात्र शव रात को मोर्चरी मेंं रखवाया और परिजनों को सूचना दी। मंगलवार सुबह मृतक का चाचा दिल्ली से कोटा आया। दोपहर को पोस्टमार्टम करवा कर शव उसे सौंपा। उन्होंंने बताया कि छात्र ने खुदकुशी की है। खुदकुशी का कारण फिल्हाल सामने नहीं आया है। मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet