[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाडा फतेहपुरा में बिजली तार टूटने से आपूर्ति ठप:ग्रामीणों ने जोड़ा हाई वोल्टेज तार, राशन उपभोक्ता परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाडा फतेहपुरा में बिजली तार टूटने से आपूर्ति ठप:ग्रामीणों ने जोड़ा हाई वोल्टेज तार, राशन उपभोक्ता परेशान

डाडा फतेहपुरा में बिजली तार टूटने से आपूर्ति ठप:ग्रामीणों ने जोड़ा हाई वोल्टेज तार, राशन उपभोक्ता परेशान

खेतड़ी : डाडा फतेहपुरा (वार्ड नंबर 03) में बिजली विभाग की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 03 स्थित उचित मूल्य की दुकान के पास लगी बिजली की डीपी से बीती रात एक मुख्य तार टूट गया। इससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे आम जनजीवन और राशन वितरण प्रभावित हुआ।

ग्रामीणों ने बताया कि तार टूटने की सूचना तत्काल बिजली विभाग को दी गई थी। इसके बावजूद, विभाग का कोई भी स्थायी या अस्थायी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। घंटों इंतजार करने के बाद भी जब कोई मदद नहीं मिली, तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। विभाग की अनदेखी से परेशान होकर, ग्रामवासियों ने अपनी सुरक्षा को जोखिम में डालते हुए स्वयं ही टूटे हुए हाई वोल्टेज तार को जोड़ा। इस पहल के बाद ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।

बिजली गुल होने का सबसे अधिक खामियाजा उन गरीब उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ा जो राशन लेने पहुंचे थे। उचित मूल्य की दुकान में बिजली न होने के कारण पॉस (POS) मशीनें और अन्य उपकरण काम नहीं कर पाए।

गेहूं और अन्य राशन लेने आए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा और उन्हें कई बार दुकान के चक्कर लगाने पड़े, जिससे उनमें भारी रोष व्याप्त हो गया। वार्डवासियों ने विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा हुई और कोई अप्रिय घटना घटी, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। उन्होंने उच्च अधिकारियों से दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles