[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आरटीओ चौराहे पर बलेनो में लगी भीषण आग,स्पीड में डिवाइडर पार कर ट्रांसफार्मर से टकराई, 45 मिनट तक जलती रही; युवक फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

आरटीओ चौराहे पर बलेनो में लगी भीषण आग,स्पीड में डिवाइडर पार कर ट्रांसफार्मर से टकराई, 45 मिनट तक जलती रही; युवक फरार

आरटीओ चौराहे पर बलेनो में लगी भीषण आग,स्पीड में डिवाइडर पार कर ट्रांसफार्मर से टकराई, 45 मिनट तक जलती रही; युवक फरार

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में बीती रात आरटीओ चौराहे के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी ट्रांसफार्मर से जा भिड़ी। पहले तेज रफ्तार में गाड़ी ने डिवाइडर जंप किया और फिर ट्रांसफार्मर से टक्कर होने के बाद पूरी जल गई। गाड़ी में सवार लड़के पहले ही फरार हो गए। पुलिस ने करीब 45 मिनट में दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उद्योग नगर थाना के SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि घटना रात करीब 12 बजे की है। थाने में सूचना मिली कि आरटीओ चौराहे पर एक कार ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद जल रही है। सूचना पर सीओ सिटी संदीप चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तुरंत दमकल विभाग को बुलाया गया। करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

दमकल के जरिए आग पर 45 मिनट में काबू पा लिया गया।
दमकल के जरिए आग पर 45 मिनट में काबू पा लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार आरटीओ की ओर से स्पीड में आ रही थी। पहले उसने डिवाइडर को पार किया और फिर ट्रांसफार्मर से टकराई, जिसके बाद आग की लपटें उठने लगीं।

गाड़ी में करीब तीन से चार लड़के सवार होना बताया जा रहा है। हालांकि वह पुलिस को मौके पर नहीं मिले। इसलिए अंदेशा है कि वह पहले ही वहां से फरार हो गए थे। फिलहाल गाड़ी मालिक की तलाश की जा रही है। आज मौके पर बिजली विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया गया है। मामले में जो भी रिपोर्ट दर्ज होगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles