डीआरएम रवि जैन ने रींगस स्टेशन का निरीक्षण किया:बाबा श्याम मेले की व्यवस्थाओं का जायजा, सुरक्षा-सुविधा के निर्देश दिए
डीआरएम रवि जैन ने रींगस स्टेशन का निरीक्षण किया:बाबा श्याम मेले की व्यवस्थाओं का जायजा, सुरक्षा-सुविधा के निर्देश दिए
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रींगस : उत्तर पश्चिम रेलवे के डीआरएम रवि जैन ने सोमवार रात रींगस रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने बाबा श्याम के वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले के लिए की गई व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और मौके पर मौजूद सभी विभागों के अधिकारियों को सुरक्षा व सुविधाओं के संबंध में विशेष दिशा-निर्देश दिए।
डीआरएम ने रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं को चेक किया
डीआरएम जैन ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, परिसर, रेलवे फूड कोच रेस्टोरेंट, मेला शेल्टर होम, अस्थाई टेंट स्थल, टिकट वितरण खिड़कियों और टिकट आरक्षण केंद्र जैसे विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, रोशनी, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों और दिव्यांग व बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर जैसी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।
रेस्टोरेंट में साफ-सफाई चेक की
रेलवे फूड कोच रेस्टोरेंट में उन्होंने साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता की जांच की। रेस्टोरेंट की एमडी करिश्मा चौधरी और सीईओ ठेकेदार ओमप्रकाश चौधरी ने डीआरएम जैन को बताया कि स्टाफ को आईडी कार्ड के साथ तैनात किया गया है। श्याम श्रद्धालु यात्रियों को चाय, कॉफी, भोजन और अल्पाहार जैसी सेवाएं दी जा रही हैं, जिसमें सफाई और खाने की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
550 सुरक्षाकर्मी किए तैनात
डीआरएम जैन ने जानकारी दी कि इस बार श्याम श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए 550 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए 16 जोड़ी मेला स्पेशल यात्री रेलगाड़ियां चलाई गई हैं। भीड़ और भगदड़ को रोकने के लिए रेलवे स्टेशन पर प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग गेट बनाए गए हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालु यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। रेलवे के वाणिज्य विभाग, आरपीएफ और जीआरपी सहित अन्य विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि श्याम श्रद्धालु यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। किसी भी खामी या शिकायत मिलने पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
वहीं व्यापारियों ने डीआरएम रवि जैन को जानकारी दी कि रेलवे और जिला प्रशासन ने इस बार रेलवे स्टेशन बाजार का मुख्य मार्ग बंद कर दिया है। इस कारण उनका व्यापार पूरी तरह ठप हो गया है। बाबा श्याम के वार्षिक लक्खी मेले के चलते सैकड़ों व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने अनुरोध किया कि कुछ रेलगाड़ियों के यात्रियों को रेलवे स्टेशन बाजार से निकाला जाए, जिससे उनका व्यापार फिर से शुरू हो सके।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर रेलवे स्टेशन अधीक्षक बीएल बाजिया, रेलवे सुरक्षा बल पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक डोरवाल, जीआरपी चौकी प्रभारी एएसआई महेश कुमार सैनी सहित रेलवे के अनेक विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043394


