[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : शिक्षा राज्यमंत्री ऑफिस का UDC गिरफ्तार:अस्पताल की बिल्डिंग पर अवैध कब्जा-मारपीट का आरोप; गुढ़ा का निजी सहायक रह चुका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : शिक्षा राज्यमंत्री ऑफिस का UDC गिरफ्तार:अस्पताल की बिल्डिंग पर अवैध कब्जा-मारपीट का आरोप; गुढ़ा का निजी सहायक रह चुका

शिक्षा राज्यमंत्री ऑफिस का UDC गिरफ्तार:अस्पताल की बिल्डिंग पर अवैध कब्जा-मारपीट का आरोप; गुढ़ा का निजी सहायक रह चुका

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : अवैध कब्जा, मारपीट व धोखाधड़ी के मामले में शिक्षा राज्य मंत्री जादिहा खान के कार्यालय के यूडीसी (अपर डिवीज़नल क्लर्क) दीपेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपेन्द्र सिंह वर्तमान में शिक्षा राज्य मंत्री के कार्यालय में यूडीसी के पद पर कार्यरत है।

इससे पहले दीपेंद्र सिंह कालीपहाड़ी सैनिक कल्याण मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा का निजी स्टाफ भी रह चुका है। दीपेंद्र सिंह के खिलाफ जयपुर ग्रामीण के गोविन्दगढ़ थाने में अवैध कब्जा, मारपीट व धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। मामले की जांच कर रहे ASP धर्मेंद्र यादव ने बताया कि दीपेंद्र सिंह के खिलाफ गोविंदगढ़ में मामला दर्ज था। उस मामले गिरफ्तारी हुई है। ​​​​​​​दीपेंद्र सिंह सितम्बर 2019 से फरवरी 2023 तक मंत्री गुढ़ा का निजी सहायक रहा।

वर्ष 2022 में गोविन्दगढ़ निवासी अमरचंद ने UDC दीपेन्द्र सिंह सहित अन्य पर लोगों पर अवैध कब्जा करने व धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। दीपेन्द्र सिंह झुंझुनूं के कालीपहाड़ी के रहने वाले है। 2009 से झुंझुनूं के माननगर में रह रहे हैं। पुलिस आरोपी को पकड़कर जयपुर ले गई है।

दीपेन्द्र सिंह 2018 में झुंझुनूं के सीबीईओ कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद कार्य कर चुके हैं। यहां से जिला कलेक्टर के आदेश के बाद उन्हें उदयपुरवाटी के विधायक राजेन्द्र गुढ़ा के निजी सहायक के रूप में लगाया गया था। फिर 13 सितंबर 2019 को मंत्री का निजी सहायक रहते हुए वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति मिली।

जिसके बाद 14 फरवरी 2023 को मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा के द्वारा CDEO कार्यालय में लेटर भेज दीपेन्द्र सिंह को वहां से हटाकर वापस झुंझुनूं में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में लगाने के आदेश दिए गए। लेकिन दीपेन्द्र सिंह ने यहा ड्यूटी जॉइन नहीं की। कई बार शिक्षा विभाग की ओर से नोटिस भी जारी किए गए। फिर 18 अप्रैल 2023 को विशेषाधिकारी ममता दाधीच ने आदेश जारी कर इन्हें शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान के कार्यालय में यूडीसी के पद पर लगा दिया।

अस्पताल पर कब्जे की कोशिश

यूडीसी दीपेन्द्र पर गोविन्दगढ़ के अणतपुरा-चिमनपुरा में एक निजी अस्पताल पर अवैध रूप से कब्जा करने व मारपीट व धोखाधड़ी का आरोप है। झोडवाड़ा के अशोक नगर निवासी अमरचंद पुत्र पोकरराम ने 21 अगस्त 2022 को यूडीसी दीपेन्द्र सिंह सहित 30 से 40 लोगों पर अवैध कब्जा, मारपीट व धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet