[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दूल्हे के पिता ने 5 लाख रुपये का शगुन लौटाया:पचेरी कलां में दहेज लेने से किया इनकार, समाज को दिया सकारात्मक संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

दूल्हे के पिता ने 5 लाख रुपये का शगुन लौटाया:पचेरी कलां में दहेज लेने से किया इनकार, समाज को दिया सकारात्मक संदेश

दूल्हे के पिता ने 5 लाख रुपये का शगुन लौटाया:पचेरी कलां में दहेज लेने से किया इनकार, समाज को दिया सकारात्मक संदेश

पचेरी कलां : पचेरी कलां में एक विवाह समारोह के दौरान दूल्हे के परिवार ने सार्वजनिक रूप से दहेज लेने से इनकार कर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया। यह विवाह पचेरी कलां निवासी विकास सिंह गौड़ (पुत्र लक्ष्मण सिंह गौड़) और नूहानिया निवासी साक्षी कंवर (पुत्री अनिल सिंह तंवर) के बीच संपन्न हुआ।

लग्न समारोह के दौरान वधू पक्ष की ओर से 5 लाख रुपये की शगुन राशि देने की बात कही गई। इस पर दूल्हे के पिता, ठेकेदार लक्ष्मण सिंह ने मंच से स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्हें किसी प्रकार का दहेज नहीं चाहिए। उन्होंने सर्व समाज के पंडाल में घोषणा की, “मैं बेटी को सम्मानपूर्वक अपने घर लेकर आऊंगा, मुझे किसी भी प्रकार की राशि स्वीकार नहीं है।”

जब पंडित ने मंच से यह घोषणा की कि वर पक्ष ने 5 लाख रुपये दहेज लेने से मना कर दिया है, तो उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर इस निर्णय का स्वागत किया। समारोह में मौजूद लोगों ने इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया। लोकेश उर्फ प्रधान ने इस विवाह को सामाजिक समरसता और दहेज प्रथा के विरोध का एक उदाहरण बताया।

इस अवसर पर माल सिंह गौड़, गोपी सिंह गौड़, नेहरू सिंह, हनुमान सिंह, मनोज सिंह, मोनू सिंह, मोहन सिंह, बलजीत सिंह, अंकुर, आकाश, लोकेश, हिमांशु, लाल, मानवेंद्र सिंह, आशीष, जयदीप, आरती, ज्योति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिवारजन, रिश्तेदार और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles