जिला परिवहन कार्यालय झुंझुनूं की बड़ी कार्रवाई, टैक्स चोरी करने वाले वाहनों पर शिकंजा
जिला परिवहन कार्यालय झुंझुनूं की बड़ी कार्रवाई, टैक्स चोरी करने वाले वाहनों पर शिकंजा
झुंझुनूं : जिला परिवहन कार्यालय झुंझुनूं द्वारा कर चोरी करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में 23 फरवरी 2026 को परिवहन निरीक्षक रमेश कुमार यादव एवं कन्हैयालाल यादव ने नवलगढ़ थानाधिकारी अजय सिंह के सहयोग से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए टैक्स बकाया बस को वाहन स्वामी के घर से जब्त किया।
जानकारी के अनुसार, मोटर वाहन कराधान अधिनियम 1951 की धारा 18 के तहत परिवहन निरीक्षक को सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच किसी भी परिसीमा में प्रवेश कर टैक्स चोरी के संदेह वाले वाहन को जब्त करने की शक्ति प्राप्त है। इसी अधिकार का प्रयोग करते हुए यह कार्रवाई की गई।
₹6.50 लाख का कर बकाया
विभाग ने इस दौरान एक बस और एक हाइड्रा क्रेन को गोठड़ा थाने में भी जब्त किया। इन तीनों वाहनों पर कुल ₹6,50,000 का कर बकाया बताया जा रहा है। फरवरी माह में अब तक परिवहन विभाग द्वारा कुल 10 बसें जब्त की जा चुकी हैं, जिससे टैक्स चोरी करने वाले बस ऑपरेटर्स में हड़कंप मच गया है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि कर बकाया रखने वाले वाहन मालिकों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अब तक 10 बसें सीज
DTO मोनू मीना के नेतृत्व में चल रहा यह अभियान कमर्शियल वाहन मालिकों के लिए आफत बन गया है। अब तक कुल 10 बसें जब्त की जा चुकी हैं। आज जब्त 3 वाहनों पर ही 6.50 लाख का टैक्स बकाया है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के चलते बकाया राजस्व वसूली के लिए अभियान में और तेजी लाई जाएगी। DTO मोनू मीना ने चेतावनी दी है कि टैक्स चोरी करने वाले और समय पर बकाया जमा नहीं कराने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042401


