श्याम पदयात्रियों की दुधवा में हो रही है जोरदार खातिरदारी
श्याम पदयात्रियों की दुधवा में हो रही है जोरदार खातिरदारी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा
शिमला : ग्राम दुधवा में मेहाडा मार्ग पर मातेश्वरी ग्रुप एस एस स्टोन क्रेशर के सौजन्य से श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा पदयात्रियों के लिए शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर 27 फरवरी तक चलेगा। राजेंद्र सिंह जेरठी, क्षितिज चौधरी मानूजी, सरपंच मुंशीराम ने बाबा श्याम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पदयात्रियों के लिए लगाए गए शिविर में चाय काफी, कोल्डड्रिंक्स, दूध, फ्रूट, नाश्ता, खाने-पीने, रहने और ठहरने की शानदार व्यवस्था की गई है। तथा आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। सेवा भावना से आयोजित इस शिविर में दूरदराज और पड़ोसी राज्य हरियाणा से आने वाले श्रद्धालुओं को विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
इस अवसर पर शीशराम कांवर, संदीप राजा, शिशुराज, प्रवीण कुमार, राजेंद्र प्रेसिडेंट, शीशराम खटाना, सतीश खटाना, प्रकाश बादल, यादराम खटाना, नरेश शर्मा, दीपक मुनीम, नरेश मुनीम, सुनील मुनीम, विक्रम विकी, अनिल तंवर, सुनील तंवर, कैलाश बावता, मालाराम, डॉक्टर राजू, कैलाश, लालचंद ठेकेदार, होशियार सिंह, रामावतार जागीरदार, लाला बावता सहित अनेक लोग पदयात्रियों की सेवा में जुटे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042401


