चीपलाटा में 240 नशीले कैप्सूल के साथ दो गिरफ्तार:थोई पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान में की कार्रवाई, थानाधिकारी को सौंपी जांच
चीपलाटा में 240 नशीले कैप्सूल के साथ दो गिरफ्तार:थोई पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान में की कार्रवाई, थानाधिकारी को सौंपी जांच
थोई : सीकर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थोई थाना पुलिस ने रविवार रात कार्रवाई की। पुलिस ने चीपलाटा बस स्टैंड के पास नाकाबंदी के दौरान दो बाइक सवार तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से ट्रामाडोल सॉल्ट वाले ‘प्रोक्सीको स्पास’ के कुल 240 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए गए।
थानाधिकारी नेकीराम के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। रात करीब 8:15 बजे चीपलाटा स्टैंड पर बड़ के पेड़ के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े थे। पुलिस को देखकर वे भागने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान करड़का निवासी महेंद्र कुड़ी और लाम्बा की ढाणी निवासी अशोक लाम्बा के रूप में बताई। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान महेंद्र कुड़ी के पास से 48 और अशोक लाम्बा के पास से 192 नशीले कैप्सूल मिले। दोनों आरोपी इन कैप्सूल के संबंध में कोई वैध बिल या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने उनकी मोटरसाइकिलें भी जब्त कर ली हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच श्रीमाधोपुर थानाधिकारी महेंद्र सिंह को सौंपी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2042274

