राजगढ़ में विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 400 से अधिक मरीजों की जांच
25 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित, “फेंको लेजर” तकनीक से होगा आधुनिक उपचार
राजगढ़ : शेखावाटी अंचल के प्रसिद्ध नयन स्पेशलिटी आई अस्पताल पिलानी के सौजन्य से आज राजगढ़ स्थित रिद्धि सिद्धि अस्पताल में एक विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कटारिया के नेतृत्व में 400 से अधिक मरीजों की आंखों की निशुल्क जांच की गई। जांच उपरांत जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां एवं चश्मे भी वितरित किए गए। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत लाभकारी बताया।
जांच के दौरान 25 मरीजों को मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र रोगों के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। डॉ. कटारिया ने बताया कि अस्पताल में अत्याधुनिक “फेंको लेजर” तकनीक के माध्यम से बिना इंजेक्शन, बिना टांके और बिना पट्टी के सफल ऑपरेशन किए जाते हैं। इस तकनीक से मरीजों को कम समय में बेहतर दृष्टि प्राप्त होती है और शीघ्र आराम मिलता है।
शिविर के सफल आयोजन में स्थानीय नागरिकों एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की। यह आयोजन न केवल उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा का उदाहरण बना, बल्कि क्षेत्र में नेत्र जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041590


