[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

काजड़ा में अंबेडकर भवन चारदीवारी का हुआ लोकार्पण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

काजड़ा में अंबेडकर भवन चारदीवारी का हुआ लोकार्पण

ग्रामीणों ने सांसद ओला व विधायक काला का किया भव्य अभिनंदन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन

सूरजगढ़ : पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत काजड़ा में गोगाजी मंदिर के पास वाल्मीकि मोहल्ले में नवनिर्मित अंबेडकर भवन चार दीवारी का लोकार्पण काजड़ा प्रशासक मंजू तंवर के नेतृत्व में झुंझुनूं सांसद विजेंद्र सिंह ओला व पिलानी विधायक पितराम सिंह काला द्वारा किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा विधायक पितराम सिंह काला की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजेंद्र सिंह ओला का शॉल, साफा व पुष्पमाला पहनाकर ग्रामीणों द्वारा भव्य सम्मान किया गया।

पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा, पूर्व प्रधान निहाल सिंह रंणवा, चिड़ावा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट संजय सैनी, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद काजला, जीणी प्रशासक अमीलाल भड़िया, भगीना प्रशासक विनोद छिरुष, ग्राम पंचायत बडाऊ प्रशासक जितेंद्र सिंह चांवरिया, निवर्तमान जिला परिषद सदस्य सुनिता धतरवाल, पूर्व सरपंच जीणी नगेन्द्र कुमार, कैलाश किशन लोहरा प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अखिल भारतीय सफाई मजदूर संगठन, शीशराम ओला जिला उपाध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ, सत्यवीर सिंह धतरवाल, चिड़ावा कांग्रेस ब्लॉक सचिव रणवीर सिंह पूनिया आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अतिथियों का ग्रामीणों द्वारा शॉल व पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर वाल्मीकि समाज ने प्रशासक मंजू तंवर का भव्य अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। प्रशासक मंजू तंवर ने अपने उद्बोधन में सभी का आभार व्यक्त करते हुए सांसद व विधायक से ग्राम काजड़ा की इंदिरा कॉलोनी, हीरामल मंदिर के पास और वार्ड नंबर एक में ट्यूबवेल की मांग की। इसके अलावा ग्राम काजड़ा में पांच हाई मास्ट लाइट लगवाने तथा अंबेडकर भवन में बड़े हॉल बनवाने की मांग करते हुए ग्राम पंचायत में कुछ अन्य विकास कार्य करवाने का अनुरोध किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने प्रशासक मंजू तंवर की बात को गंभीरता से लेते हुए अगले बजट में सभी विकास कार्य पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया।

सांसद विजेंद्र सिंह ओला व विधायक पितराम सिंह काला ने सरपंच कार्यकाल में मंजू तंवर द्वारा किये गये विकास कार्यों की तारीफ करते हुए सरपंच को धन्यवाद दिया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गाँधी, मनजीत सिंह तंवर, भगत सिंह समिति लोहारू के फाउंडर जगदीश जायवाल, अनिल जांगिड़ निजी सचिव विधायक, अरविन्द बाडेटिया, पंच ऊषा देवी, महावीर प्रसाद सैनी, सत्यनारायण सिंगाठिया, कैलाश नागवान, सुमेर सिंह शेखावत, नानड़ राम कुल्हरी, लोकराम भड़िया, महिपाल सिंह काजला,गोवर्धन काजला, रामचंद्र काजला, हवासिंह बुडानिया, दिलीप सिंह बुडानिया, खेमचंद भड़िया, रोहिताश बुडानिया, मातुराम जांगिड़, चंद्रवीर बुडानिया, शिक्षाविद् जगदीश प्रसाद सैन, सुभाष मेघवाल, सुनील राजोरिया, भगवती प्रसाद चंदेलिया, सज्जन चंदेलिया, गनमैन मुकेश कुमार,नरेश चंदेलिया, प्रकाश मेघवाल, धीर सिंह नायक, विनोद सोनी, विकास मारवाल, कपिल गुर्जर, राय सिंह शेखावत, प्रताप सिंह तंवर, होशियार सिंह सिंगाठिया, महेश धींवा, अनिल जांगिड़, धर्मेंद्र सिंह शेखावत, अशोक कुमावत, मुकेश कुमार गुरावड़िया, मनोज सैन, दरिया सिंह डीके, महेंद्र धतरवाल, मालाराम धतरवाल, महेंद्र ठेकेदार, विजय सिंह पीटीआई, अनिल कलावटिया, ओमप्रकाश भड़िया, रामप्रताप जांगिड़, ओम कैलाश जांगिड़, शंभू स्वामी, मोहनलाल छिरुष, वीरेंद्र छिरुष, महेंद्र बाडेटिया, करण सिंह सागवान, मंगलानंद, भवानी सिंह, योगेश, बंटी चंदेलिया, अनिल चंदेलिया, विद्याधर दूधवाल, धर्मवीर भड़िया, रत्नेश भारती, चतरू लोहार, जगदीश मेघवाल, बुगलेश, शीशराम, अनिल स्वामी, घीसाराम पंवार, जगदीश चांवरिया, गोपाल, जितेंद्र सिंह चंदेलिया, एडवोकेट अमित, सत्यवान पंवार सहित काफी संख्या में मातृ शक्ति एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मनजीत सिंह तंवर ने किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रशासक मंजू तंवर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles