25 फरवरी को विधानसभा घेराव की तैयारी तेज: राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड पिलानी की बैठक में रणनीति तय
25 फरवरी को विधानसभा घेराव की तैयारी तेज: राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड पिलानी की बैठक में रणनीति तय
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
पिलानी : 25 फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को लेकर राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड पिलानी टीम की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैनी समाज को 12% आरक्षण तथा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जयपुर में विधानसभा घेराव में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। संयोजक लीलाधर विश्नोलिया ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए पिलानी क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को वाहनों के माध्यम से जयपुर पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में तहसील अध्यक्ष प्रकाश सैनी पार्षद भगवती प्रसाद सैनी, पार्षद अशोक सैनी पार्षद राजेंद्र सैनी, पुरुषोत्तम सैनी पार्षद सुभाष सैनी ताराचंद विश्नोलिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि समाज की मांगों को लेकर यह आंदोलन ऐतिहासिक होगा और पिलानी से बड़ी संख्या में भागीदारी दर्ज कराई जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041579


