[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी मंदिर के भक्तों के लिए पदमपुरा में विशेष सेवा शिविर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खाटूश्यामजी मंदिर के भक्तों के लिए पदमपुरा में विशेष सेवा शिविर

खाटूश्यामजी मंदिर के भक्तों के लिए पदमपुरा में विशेष सेवा शिविर

पदमपुरा : फाल्गुन माह में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मेले के दौरान पदमपुरा गांव वासियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सराहनीय पहल की है। गांव के मुख्य बस स्टैंड पर ग्रामवासियों द्वारा विशेष नि:शुल्क सेवा शिविर लगाया गया है, जहां दूर-दराज से आने वाले भक्तों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

ग्रामवासियों ने बताया कि मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पदमपुरा गांव की ओर से मुख्य बस स्टैंड पर नि:शुल्क चाय, छाछ, पानी, फ्रूटी, जलजीरा, बिस्किट एवं फल-फ्रूट की व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा बस स्टैंड परिसर में निशुल्क पार्किंग, विश्राम के लिए स्थान तथा प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि श्रद्धालु आराम कर सकें और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सा सहायता भी प्राप्त कर सकें।

गांव के लोगों ने बताया कि यह समस्त सेवा पूर्णत: नि:शुल्क है और केवल भक्तों की सुविधा एवं सेवा भाव से प्रेरित होकर संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य यही है कि खाटू बाबा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और वे सहजता से अपनी यात्रा पूर्ण कर सकें।

Related Articles