[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेहाडा जाटूवास में सात दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेहाडा जाटूवास में सात दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन

हवन व भंडारे में उमड़ी भीड़

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : डॉ अनिल शर्मा

शिमला : ग्राम मेहाडा जाटूवास में सम्पूर्ण ग्रामीणों के सहयोग से नवनिर्मित शिव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का रविवार को हवन व भंडारे के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम आचार्य पंडित शिवम चतुर्वेदी के सानिध्य में विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया। आयोजन समिति के सदस्य बंटी बलौदा ने बताया कि सुबह शिव परिवार की मूर्तियों का गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया। इसके बाद हवन एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसाद ग्रहण किया। मूर्तियों के नगर भ्रमण, हवन व पूर्णाहुति कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों व श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान गांव में धार्मिक माहौल बना रहा।

Related Articles