[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पदयात्रियों के लिए श्री श्याम सेवा मित्र मंडल ने शिमला में शुरू किया शिविर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पदयात्रियों के लिए श्री श्याम सेवा मित्र मंडल ने शिमला में शुरू किया शिविर

पदयात्रियों के लिए श्री श्याम सेवा मित्र मंडल ने शिमला में शुरू किया शिविर

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : डॉ अनिल शर्मा

शिमला : गोद बलाहा मार्ग पर हनुमान मंदिर के सामने श्री श्याम सेवा मित्र मंडल द्वारा पद‌यात्रियों के लिए शिविर का रविवार को शुभारंभ किया गया। जो 21 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। मंडल के राजवीर सिंह ने बाबा श्याम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पदयात्रियों के लिए लगाए गए शिविर में खाने-पीने, रहने
और ठहरने की व्यवस्था की गई है। तथा आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। युवाओं द्वारा सेवा भावना से आयोजित इस शिविर में दूरदराज और पड़ोसी राज्य हरियाणा से आने वाले श्रद्धालुओं को विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। श्याम भक्त बाबा का डाक झंडा लेकर खाटूश्याम के लिए रवाना होंगे। इस अवसर पर राजवीर सिंह, शीशराम, खुशीराम, कृष्ण यादव, संदीप यादव, ईश्वर सिंह, विक्रम सहित अनेक युवा मौजूद थे।

Related Articles