[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक करोड़ की अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार:पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही 1425 कार्टून शराब पकड़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

एक करोड़ की अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार:पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही 1425 कार्टून शराब पकड़ी

एक करोड़ की अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार:पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही 1425 कार्टून शराब पकड़ी

सरदारशहर : सरदारशहर उपखंड के भानीपुरा पुलिस और चूरू स्पेशल टीम ने शनिवार को संयुक्त कार्रवाई में एक करोड़ रुपए से अधिक की अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त किया है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। यह शराब पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही थी। भानीपुरा थानाधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि रविवार तड़के डीएसटी चूरू और साइबर सेल के सहयोग से थाना भवन के सामने मेगा हाईवे पर नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें अवैध शराब मिली।

पुलिस ने बालोतरा निवासी कृष्ण कुमार (24) पुत्र खरताराम जाट और बाड़मेर निवासी अमराराम (26) पुत्र किशनाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब और बीयर के कुल 1425 कार्टून जब्त किए गए। जब्त की गई अवैध शराब और ट्रक की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है। भानीपुरा पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई में भानीपुरा थानाधिकारी अरविंद सिंह, हेड कॅान्स्टेबल रामचंद्र बुडानिया, विनोद कुमार, कॅान्स्टेबल कुलदीप सिंह, डीआर हरेंद्रपाल, राजेंद्र प्रसाद, डीएसटी प्रभारी चूरू जयप्रकाश, डीएसटी कॅान्स्टेबल मुकेश कुमार, मोहरपाल, मुकेश कुमार, प्रमोद, भीम सिंह और साइबर सेल चूरू के एएसआई भागीरथ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles