शिव मंदिर प्रांगण से 28वीं ध्वज पदयात्रा खाटूधाम के लिए रवाना
शिव मंदिर प्रांगण से 28वीं ध्वज पदयात्रा खाटूधाम के लिए रवाना
खेतड़ी नगर : खेतड़ी नगर की CISF कालोनी में स्थित शिव मंदिर प्रांगण से श्याम मित्र मण्डल के तत्वावधान में शनिवार को 28वीं श्याम बाबा पदयात्रा खाटूधाम के लिए श्रद्धा और उल्लास के साथ रवाना हुई।
गोठड़ा सरपंच प्रतिनिधि हरीराम गुर्जर की मुख्य अध्यक्षता में सुबह सवा 11 बजे विधि-विधान से निशान पूजन किया गया। इसके पश्चात खेतड़ी नगर की CISF कालोनी में स्थित शिव मंदिर प्रांगण से शनिवार को ध्वज निशान के साथ श्याम भक्तों का जत्था रवाना हुआ। डीजे की धुन पर नाचते हुए श्याम भक्त शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए खाटू धाम के लिए रवाना हुए। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पदयात्रियों का स्वागत किया गया।
इस दौरान रोहिताश स्वामी, महेंद्र सोनी, मूल स्वामी, रामकरण फौजी, सुनील शर्मा, राधे श्याम, दाता राम, रामस्वरूप, फूल सिंह, दिनेश, दिनेश सैनी, देवी लाल, सुमित्रा देवी, कृष्णा देवी, विनोद देवी, अन्नू देवी, नीमा देवी सहित कई भक्तगण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041425


