कुलोठ खुर्द में हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई, हजारों लोगों ने देखा अदभुत नज़ारा
दुल्हन की विदाई देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी, क्षेत्र में इस तरह की पहली शादी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
सूरजगढ़ : झुंझुनूं जिले के कुलोठ खुर्द गांव में एक शादी उस समय शाही अंदाज में बदल गई, जब दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से की गई। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह की सभी रस्में संपन्न हुईं, लेकिन विदाई का दृश्य ऐसा था जिसे ग्रामीण वर्षों तक याद रखेंगे। रविवार सुबकमह कडीब 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही आसमान में हेलीकॉप्टर की आवाज गूंजी, पूरा गांव घरों से बाहर निकल आया। खेतों, छतों और गलियों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई इस अनोखे पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने में जुटा रहा।

दूल्हे जीवराज सिंह शेखावत, पुत्र कल्याण सिंह शेखावत, गांव सोला (लक्ष्मणगढ़) निवासी हैं और फायर ब्रिगेड विभाग में कार्यरत हैं। दुल्हन सीमा चौहान की विदाई के दौरान भावुक माहौल के बीच तालियों की गूंज और शुभकामनाओं की बारिश ने दृश्य को और भी खास बना दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहली बार अपने क्षेत्र में इस तरह की शाही विदाई देखी है। यह अनोखी शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बनी हुई है और नवविवाहित जोड़े को हर ओर से आशीर्वाद व बधाइयां मिल रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2093181


