[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नालपुर में श्याम बाबा की निशान यात्रा निकली:ग्रामीणों ने फूलों से स्वागत कर किया खाटू धाम के लिए रवाना किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नालपुर में श्याम बाबा की निशान यात्रा निकली:ग्रामीणों ने फूलों से स्वागत कर किया खाटू धाम के लिए रवाना किया

नालपुर में श्याम बाबा की निशान यात्रा निकली:ग्रामीणों ने फूलों से स्वागत कर किया खाटू धाम के लिए रवाना किया

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के नालपुर में रविवार को ग्रामीणों ने बाबा श्याम की निशान यात्रा निकाली। इस दौरान बाबा श्याम को नगर भ्रमण कराया गया। यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह फूलों से स्वागत किया, जिसके बाद यह खाटू धाम के लिए रवाना हुई।

नालपुर के मुख्य चौक के पास पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। भक्त रामभरोस ने बताया कि श्याम भक्त पूरे गांव में बाबा श्याम को नगर भ्रमण कराते हैं। इस यात्रा में महिलाएं और पुरुष हाथों में निशान लेकर भाग लेते हैं। यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है।

प्रदेश में फागुन माह में खाटू में बाबा श्याम के मेले का आयोजन होता है। इस दौरान क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु पदयात्रा कर बाबा श्याम के मंदिर पहुंचते हैं। इसी के तहत कस्बे में जगह-जगह बाबा श्याम के दरबार सजाए जाते हैं। कस्बे में सड़क किनारे पंडाल लगाकर बाबा श्याम के दरबार पहुंचने वाले पैदल श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शिविर भी लगाए जाते हैं।

गांव में भ्रमण के बाद बाबा श्याम की निशान यात्रा खाटू के लिए रवाना की गई। इस अवसर पर श्याम भक्तों ने रंग-गुलाल उड़ाकर फाग उत्सव भी मनाया। नगर भ्रमण के बाद पदयात्री 51 निशान के साथ खाटू धाम के लिए प्रस्थान कर गए। इस मौके पर श्रवण कुमार, बलकेश, नीरज, विकास, अमित, सुमित, अंकित, कृष्ण कुमार, गौरव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles