लक्ष्मणगढ़ में ब्लॉक स्तरीय कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न:किसानों को तिलहन फसलों की बुवाई के लिए किया प्रोत्साहित, आय दोगुनी करने का बताया तरीका
लक्ष्मणगढ़ में ब्लॉक स्तरीय कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न:किसानों को तिलहन फसलों की बुवाई के लिए किया प्रोत्साहित, आय दोगुनी करने का बताया तरीका
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति परिसर में नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल के तहत तिलहन योजना पर आयोजित दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को तेल क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए तिलहन उत्पादन बढ़ाने के गुर सिखाना था। किसानों को अधिक भूमि में तिलहन फसलों की बुवाई के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान कृषक मास्टर ट्रेनर अरुण शर्मा ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक विधि से तैयार उत्पादों से किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रामनिवास ढाका (अतिरिक्त सहायक निदेशक, सीकर), कृषि विशेषज्ञ राजश्री यादव और हरिराम, सहायक कृषि अधिकारी राजेश कुमार धायल, कृषि पर्यवेक्षक प्रभु दयाल और अनिता झुरियां, तथा कृषक मित्र कैलाश सिंह चारण सहित कई अधिकारी और विशेषज्ञ उपस्थित रहे। किसानों ने इस कार्यक्रम में गहरी रुचि दिखाई और नई कृषि तकनीकों को अपनाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041220


