[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लम्बोर बड़ी टोल प्लाज़ा पर प्रदर्शन:20 किमी के दायरे के गांवों से टोल टैक्स नही लेने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

लम्बोर बड़ी टोल प्लाज़ा पर प्रदर्शन:20 किमी के दायरे के गांवों से टोल टैक्स नही लेने की मांग

लम्बोर बड़ी टोल प्लाज़ा पर प्रदर्शन:20 किमी के दायरे के गांवों से टोल टैक्स नही लेने की मांग

सादुलपुर : रविवार सुबह राजगढ़-झुंझुनू स्टेट हाईवे पर स्थित लम्बोर बड़ी टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन हुआ। लोगों के 20 किलोमीटर दायरे के सभी गांवों को टोल मुक्त करने और स्कूल बसों व शैक्षणिक वाहनों को टोल से पूरी छूट देने की मांग को लेकर लम्बोर बड़ी टोल प्लाज़ा पर प्रदर्शन और जनसभा का आयोजन किया गया।

यह आंदोलन अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले आयोजित किया गया। जनसभा में लम्बोर बड़ी, बेरासर छोटा, बेरासर बड़ा, कानवासी, मिठड़ी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। लोगों ने टोल नाके पर धरना देकर नारेबाजी की और अपना रोष प्रकट किया।

टोल हटाने पर अड़े लोग

लोगों की मांग है कि स्थानीय ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों, खेती-बाड़ी, शिक्षा और इलाज के लिए बार-बार टोल चुकाना पड़ रहा है, जो जनहित के विरुद्ध है। स्कूल बसों से टोल वसूली शिक्षा व्यवस्था पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है, जिसका सीधा असर विद्यार्थियों और अभिभावकों पर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने टोल को अवैध बताते हुए इसे तत्काल हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजगढ़-झुंझुनू मार्ग पर मात्र 60 किलोमीटर की दूरी में दो टोल प्लाज़ा संचालित होना आमजन के साथ अन्याय है।

इस दौरान कामरेड कुरड़ाराम, मुनेश, अजीत, सोनू, मनीष पूरी, कामरेड जगत सिंह, हुसियार सिंह सहित अन्य लोगों ने सभा को संबोधित किया। प्रमुख मांगों में लम्बोर बड़ी टोल प्लाज़ा को तत्काल हटाना, 20 किमी दायरे के गांवों को टोल मुक्त करना और स्कूल बसों व स्थानीय शैक्षणिक वाहनों को टोल से पूर्ण छूट देना शामिल है।

आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मौके पर तैनात रहा। प्रदर्शन के दौरान टोल कर्मियों ने टोल वसूली अस्थायी रूप से बंद कर दी और टोल के केबिन खाली नजर आए। इस अवसर पर भेजवा गांव में बारात में जा रही बोलेरो के नहर में गिरने से हुई मौत पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई।

Related Articles