[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोद में SIR की अंतिम वोटर लिस्ट जारी:कुल 6158 मतदाता, 3234 पुरुष और 2924 महिला वोटर शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

धोद में SIR की अंतिम वोटर लिस्ट जारी:कुल 6158 मतदाता, 3234 पुरुष और 2924 महिला वोटर शामिल

धोद में SIR की अंतिम वोटर लिस्ट जारी:कुल 6158 मतदाता, 3234 पुरुष और 2924 महिला वोटर शामिल

धोद : धोद में SIR की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस सूची के अनुसार, कुल 6158 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 3234 पुरुष मतदाता और 2924 महिला मतदाता शामिल हैं। सूची जारी होने के साथ ही क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

जारी आंकड़ों के अनुसार, भाग संख्या 188 में सर्वाधिक 1147 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जिससे यह क्षेत्र का सबसे बड़ा मतदान केंद्र बन गया है। इसके विपरीत, भाग संख्या 192 में सबसे कम 956 मतदाता पंजीकृत हैं।

अंतिम सूची जारी होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। विभिन्न राजनीतिक दलों और संभावित प्रत्याशियों ने मतदाता सूची का विश्लेषण करना शुरू कर दिया है। नाम जोड़ने और संशोधन की प्रक्रिया पूरी होने से अब यह स्पष्ट हो गया है कि किस क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या चुनाव परिणामों पर अधिक प्रभाव डालेगी।

Related Articles