हाथों में निशान लेकर जयकारे लगाते हुए खाटू के लिए रवाना हुए श्याम भक्त
हाथों में निशान लेकर जयकारे लगाते हुए खाटू के लिए रवाना हुए श्याम भक्त
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : सुलताना रोड स्थित श्याम मंदिर से खाटूधाम के लिए 26वीं पदयात्रा शुक्रवार को रवाना हुई। गुरुवार रात को श्याम मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। यात्रा रवाना होने से पहले श्याम मंदिर में निशानों की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया गया। यात्रा श्याम मंदिर से शुरू होकर चूणा चौक व मुख्य मार्गों से होती हुई खाटूधाम के लिए रवाना हुई। पदयात्रा में श्याम भक्त डीजे की धुन पर बाबा के जयकारे लगाते व गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। सज्जन जांगिड़ ने बताया कि इस बार यह 26वीं पदयात्रा थी जिसमें भक्त 31 निशान लेकर बाबा के दरबार में हाजिर होंगे। यात्रा का ग्रामीणों की ओर से जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039448


