रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग पर श्याम पदयात्रियों की भीड़:21 से 28 फरवरी तक चलेगा मेला, प्रशासन की तैयारियां तेज
रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग पर श्याम पदयात्रियों की भीड़:21 से 28 फरवरी तक चलेगा मेला, प्रशासन की तैयारियां तेज
रींगस : बाबा श्याम के फाल्गुनी वार्षिक मेले से पहले ही शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। मेला 21 फरवरी से शुरू होगा, लेकिन अभी से चारों ओर बाबा श्याम के जयकारे गूंज रहे हैं और गुलाल उड़ती दिख रही है।
श्रद्धालु खाटूश्यामजी मोड़ पर धार्मिक कार्यक्रमों और मंत्रोच्चार के साथ बाबा श्याम के ध्वजों की पूजा-अर्चना कर पदयात्रा करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चल रही हैं, जबकि पुरुष श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर भजनों पर नाचते-गाते हुए यात्रा कर रहे हैं। रींगस-खाटूश्यामजी सड़क मार्ग दिनभर और रात को श्याम पदयात्रियों से भरा नजर आया। श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र बाबा श्याम के रंग में रंगा हुआ है।
पदयात्रियों की सेवा के लिए भंडारा संचालक भी तैयारियों में जुटे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की घोषणा के अनुसार, अधिकतर भंडारों का शुभारंभ 21 फरवरी को होगा और वे 28 फरवरी को समाप्त होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039439


