‘प्रोजेक्ट अमृत’ के तहत 22 फरवरी को स्वच्छ जल जागरूकता रैली
‘प्रोजेक्ट अमृत’ के तहत 22 फरवरी को स्वच्छ जल जागरूकता रैली
खेतड़ी नगर : संत निरंकारी मिशन शाखा कॉपर के सौजन्य से रविवार, 22 फरवरी 2026 को ‘प्रोजेक्ट अमृत’ स्वच्छ जल–स्वच्छ मन अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली जाएगी। यह आयोजन निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के संदेश से प्रेरित होकर किया जा रहा है।
रैली प्रातः 8 बजे जैन मंदिर, सुभाष मार्केट से प्रारंभ होकर संत निरंकारी सत्संग भवन, ढाणी भरगडान पर पहुंचेगी। रैली का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखना, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा “जल बचाओ, कल बचाओ” का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
रैली के समापन के बाद सत्संग भवन परिसर व आसपास क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके पश्चात सत्संग का आयोजन होगा, जिसमें जल संरक्षण और स्वच्छता के महत्व पर विचार साझा किए जाएंगे। मिशन पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039413


