[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजलदेसर में पानी निकासी नहीं होने पर किया प्रदर्शन:लोगों ने सड़क जाम कर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजलदेसर में पानी निकासी नहीं होने पर किया प्रदर्शन:लोगों ने सड़क जाम कर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की

राजलदेसर में पानी निकासी नहीं होने पर किया प्रदर्शन:लोगों ने सड़क जाम कर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की

चूरू : चूरू जिले के राजलदेसर में शुक्रवार को वार्डवासियों ने भावनादेसर रोड पर जल निकासी की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर नगरपालिका अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की।

मोहल्ले के मिर्जाराम ने बताया कि करीब दस लाख रुपए की लागत से बनी भावनादेसर रोड पर पानी निकासी का कोई इंतजाम नहीं किया गया। जल निकासी के लिए बनाए गए नाले में भी टूटे हुए पाइप बिना उचित लेवल और पीसीसी (प्लेन सीमेंट कंक्रीट) के डाल दिए गए।

मिर्जाराम के अनुसार यह निर्माण कार्य कार्यादेश के मापदंडों के अनुरूप नहीं था। शिकायत के बावजूद नगरपालिका ने ठेकेदार का भुगतान कर दिया।

मापदंडों के विपरीत नाला निर्माण के कारण कई गलियों में गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है और गंदा पानी जमा होने से राहगीरों का आवागमन भी बाधित हो रहा है।

मोहल्ले के कालूराम ने बताया कि काम सही ढंग से नहीं किया गया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। नगरपालिका में शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगरपालिका कई वार्डों के साथ भेदभाव कर रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles