[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शेखावाटी विश्वविद्यालय मुख्य परीक्षा 2026 के आवेदन शुरू:यूजी, पीजी कोर्सेस में 19 से 28 फरवरी तक भरे जाएंगे एग्जाम फॅार्म्स

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

शेखावाटी विश्वविद्यालय मुख्य परीक्षा 2026 के आवेदन शुरू:यूजी, पीजी कोर्सेस में 19 से 28 फरवरी तक भरे जाएंगे एग्जाम फॅार्म्स

शेखावाटी विश्वविद्यालय मुख्य परीक्षा 2026 के आवेदन शुरू:यूजी, पीजी कोर्सेस में 19 से 28 फरवरी तक भरे जाएंगे एग्जाम फॅार्म्स

पाटन : पाटन कस्बे के राजकीय कॉलेज में मुख्य परीक्षा 2026 के लिए यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के एग्जाम फॅार्म 19 फरवरी से भरे जाएंगे। प्राचार्य डॉ. मदन लाल मीणा ने बताया कि रेगुलर, प्राइवेट औ पूर्व विद्यार्थी इन परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यूजी (बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम पास कोर्स, बी.सी.ए., बी.बी.ए. पार्ट-III) और अन्य वार्षिक पद्धति के विद्यार्थियों के लिए आवेदन की तिथियां निर्धारित की गई हैं। बिना लेट फीस के आवेदन 19 फरवरी से 28 फरवरी तक भरे जाएंगे। 100 रुपये लेट फीस के साथ 1 मार्च से 2 मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं। वहीं, दोगुनी लेट फीस के साथ आवेदन 3 मार्च से 5 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे।

इसी प्रकार, समस्त स्नातकोत्तर (उत्तरार्ध) वार्षिक पद्धति के नियमित, पूर्व एवं स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए भी समान तिथियां रखी गई हैं।

Related Articles