प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत 2 लाख रुपये का चेक प्रदान
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत 2 लाख रुपये का चेक प्रदान
सिंघाना : बैंक ऑफ बड़ौदा की बनवास शाखा में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक लाभार्थी को प्रदान किया गया।
बीसी संचालक अनिल कुमार ने बताया कि मुरादपुर निवासी खाताधारक सुमेर सिंह ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बनवास शाखा में खाता खुलवाया था। खाताधारक सुमेर सिंह के निधन के पश्चात उनकी पत्नी पूजा को योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपये का क्लेम बैंक द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक रंजन सैनी, तहसीलदार बजरंग जाखड़ सहित अन्य बैंक कर्मचारी उपस्थित रहे। बैंक अधिकारियों ने बताया कि यह योजना अल्प प्रीमियम में जीवन बीमा सुरक्षा प्रदान करती है और आमजन को अधिक से अधिक योजनाओं से जुड़ने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036619


