मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से विक्रम राठौड़ ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से विक्रम राठौड़ ने की शिष्टाचार भेंट
जयपुर : वी श्रीनिवास, मुख्य सचिव राजस्थान से हायर एजुकेशन एक्सप्रेस राजस्थान के संस्थापक अध्यक्ष एवं उच्च शिक्षा-जनसंपर्क विशेषज्ञ विक्रम राठौड़ ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें मुख्य सचिव नियुक्त होने पर शुभकामनाएं दीं।
भेंटवार्ता के दौरान जनसंपर्क क्षेत्र के वर्तमान परिदृश्य, नवाचार, प्रशासनिक सुधारों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। विक्रम राठौड़ ने सरकार और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, योजनाओं एवं प्रशासनिक नीतियों की जानकारी प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा जनसंपर्क क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहन देने पर विचार साझा किए।
इस अवसर पर राठौड़ ने मुख्य सचिव के साथ पाली जिला कलेक्टर के रूप में उनके कार्यकाल के अनुभवों पर भी चर्चा की तथा उनकी प्रशासनिक उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव के रूप में वी. श्रीनिवास ने प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुशासन और विकासोन्मुख प्रशासन को मजबूत आधार प्रदान किया है।
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित सेवा वितरण को प्राथमिकता देना आवश्यक है। समावेशी, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण के लिए नीति-निर्माण में जनभागीदारी, तकनीकी नवाचार और सतत विकास को विशेष महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने का आधार है।
विक्रम राठौड़ ने कहा कि प्रभावी जनसंवाद स्थापित करने में जनसंपर्क की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जनसंपर्क न केवल शासन की योजनाओं और नीतियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का माध्यम है, बल्कि जनता की अपेक्षाओं, सुझावों और समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त सेतु भी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2036286


