[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुरुजी के जन्मदिवस पर मानवता का महापर्व, एम.आर.एस. परनामी स्कूल में भव्य रक्तदान शिविर 19 को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुरुजी के जन्मदिवस पर मानवता का महापर्व, एम.आर.एस. परनामी स्कूल में भव्य रक्तदान शिविर 19 को

गुरुजी के जन्मदिवस पर मानवता का महापर्व, एम.आर.एस. परनामी स्कूल में भव्य रक्तदान शिविर 19 को

चिड़ावा : “नर सेवा ही नारायण सेवा” के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते हुए लक्ष्मण भैयाजी सेवा संस्थान की ओर से राष्ट्रसेवा और मानवता के संकल्प के साथ विशाल शताब्दी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन परम पूजनीय माधव सदाशिव गोलवलकर (गुरुजी) के जन्मदिवस के उपलक्ष में 19 फरवरी 2026 को प्रातः 10:15 बजे से M.R.S. परनामी स्कूल, चिड़ावा के प्रांगण में आयोजित होगा। संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि गुरुजी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रभावना का प्रतीक रहा है। उन्हीं के आदर्शों से प्रेरित होकर संस्थान ने समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का बीड़ा उठाया है। शिविर में रक्तदाताओं की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग सहज रूप से भाग ले सकें। संस्थान ने चिड़ावा के नगरवासियों, ऊर्जावान युवाओं और मातृशक्ति से विशेष आग्रह किया है कि वे इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें। आयोजकों का कहना है कि रक्त का एक-एक कतरा किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है।आयोजकों ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग 19 फरवरी को एम.आर.एस. परनामी स्कूल पहुंचकर इस सेवा महायज्ञ को सफल बनाएं और मानवता की इस मुहिम में अपना योगदान दें।

Related Articles