चिड़ावा में संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस की दबिश, अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त तीन युवक गिरफ्तार
चिड़ावा में संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस की दबिश, अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त तीन युवक गिरफ्तार
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
चिड़ावा : चिड़ावा कस्बे में सोमवार को पुलिस ने संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त तीन युवकों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई से ऐसे गतिविधियां संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया।
थाना प्रभारी आशाराम गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध हालात में मिले तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और बाद में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने युवकों के खिलाफ नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीआई गुर्जर ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि पुलिस की नजर शहर में 24 घंटे बनी रहती है। उन्होंने युवाओं को आगाह किया कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध या अनैतिक गतिविधियों से दूर रहें। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें, क्योंकि कई बार पढ़ाई के नाम पर बाहर आकर युवा गलत संगत या गतिविधियों में लिप्त हो जाते हैं।
कार्रवाई में थाना प्रभारी आशाराम गुर्जर के साथ हेड कांस्टेबल अमित (चालक), कांस्टेबल अमित सिहाग और कांस्टेबल विकास डारा शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035688
