[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में 22 से 24 फरवरी तक विशाल नि:शुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में 22 से 24 फरवरी तक विशाल नि:शुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर

लावरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मेगा कैंप

झुंझुनूं : दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महावीर इंटरनेशनल सनराइज, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 22 से 24 फरवरी तक विशाल नि:शुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर का आयोजन लावरेश्वर महादेव मंदिर परिसर, झुंझुनूं में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। संयोजक श्याम सुंदर जालान ने बताया कि यह तीन दिवसीय शिविर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजस्थान (जिला झुंझुनूं) एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

उपलब्ध कराए जाएंगे विभिन्न उपकरण

शिविर में ट्राई साइकिल, कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ, कैलीपर्स, व्हीलचेयर, वैशाखी, वॉकर, बुजुर्ग छड़ी, कान की मशीन, स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। कृत्रिम अंग शिविर स्थल पर ही तैयार किए जाएंगे, जिसके लिए वर्कशॉप की तैयारियां जोरों पर हैं।

संस्था के कार्यकर्ता दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं ताकि जिले के अधिक से अधिक दिव्यांगजन लाभान्वित हो सकें। आयोजकों ने आमजन से अपील की है कि अपने-अपने क्षेत्र के दिव्यांगजनों को शिविर तक पहुंचाने में सहयोग करें।

जरूरी दस्तावेज साथ लाएं

शिविर में आने वाले लाभार्थियों को यूडीआईडी कार्ड, मेडिकल प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। शिविर में आने वाले सभी दिव्यांगजनों के लिए चाय, नाश्ता एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है।

आयोजकों का संदेश है-“गोदी में लाओ और पैदल चलाकर ले जाओ।”
यदि किसी दिव्यांगजन को झुंझुनूं पहुंचने के बाद शिविर स्थल तक आने में असुविधा हो तो आयोजकों से संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles