विधायक राजेंद्र सिंह भाम्बू ने 614.31 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया
विधायक राजेंद्र सिंह भाम्बू ने 614.31 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : नगर परिषद झुंझुनूं में आयोजित संक्षिप्त समारोह में विधायक राजेंद्र सिंह भाम्बू ने शहर में 614.31 लाख रुपए की लागत से विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। परिषद आयुक्त देवी लाल बोचल्या ने जानकारी देते हुए बताया कि 252.95 लाख रुपए की लागत से पूर्ण हुए नए निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया, जबकि 361.36 लाख रुपए की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद विधायक के मार्गदर्शन में झुंझुनूं शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आमजन को राहत पहुंचाने हेतु योजनाओं को तेजी से अमल में लाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कुलदीप पुनियां, विजय कुमार सैनी, वीरेंद्र लाम्बा, संजय पारीक, चंद्रप्रकाश शुक्ला, प्रमोद जानू, नरेंद्र शर्मा, खालिद हुसैन, बुधराम सैनी, राकेश महला, सुरेश कसवा, सुधीर चाहर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035669
