[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षाविद् कमरुद्दीन खां रूकन खानी को नम आंखों से सुपुर्द-ए-ख़ाक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिक्षाविद् कमरुद्दीन खां रूकन खानी को नम आंखों से सुपुर्द-ए-ख़ाक

कायमखानी कौम के मजबूत स्तंभ के निधन से शोक की लहर

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : शिक्षाविद् एवं समाजसेवी कमरुद्दीन खां रूकन खानी का निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी आयु लगभग 75 वर्ष थी। उनके निधन से शहर सहित कायमखानी समाज में शोक की लहर फैल गई।

कमरुद्दीन खां रूकन खानी को कायमखानी कौम का मजबूत स्तंभ माना जाता था। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के साथ-साथ समाज में शिक्षा की अलख जगाने का कार्य किया। वे मुस्लिम समाज को एकजुट कर आगे बढ़ाने वाली शख्सियत के रूप में पहचाने जाते थे।

उनका जनाज़ा उनके निजी निवास मदीना मुसाफिरखाना, आथुना मोहल्ला से नमाज-ए-जोहर के बाद उठाया गया। इसके बाद उन्हें नई कब्रिस्तान सैयदना तौकीर हसन में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। अंतिम यात्रा में सर्व समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए और नम आंखों से विदाई दी।

जनाज़े में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। क्षेत्रवासियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles