[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकारी स्कूल में नकल मामले में केंद्राधीक्षक को हटाया:छात्र संगठन SFI ने किया DEO का घेराव; कहा- बोर्ड परीक्षाओं का मजाक नहीं बनने देंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सरकारी स्कूल में नकल मामले में केंद्राधीक्षक को हटाया:छात्र संगठन SFI ने किया DEO का घेराव; कहा- बोर्ड परीक्षाओं का मजाक नहीं बनने देंगे

सरकारी स्कूल में नकल मामले में केंद्राधीक्षक को हटाया:छात्र संगठन SFI ने किया DEO का घेराव; कहा- बोर्ड परीक्षाओं का मजाक नहीं बनने देंगे

सीकर : सीकर के भढाडर गांव की सरकारी स्कूल में बोर्ड परीक्षाओं में नकल को लेकर टीचर्स की बहस मामले में शिक्षा विभाग ने सेंटर के सुपरिटेंडेंट को हटा दिया है। वहीं छात्र संगठन SFI ने इस मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय (DEO) का सोमवार को घेराव किया। साथ ही विभागीय अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई।

इधर, डीईओ मुकेश कुमार जैमन ने बताया- जिस दिन ये बहस हुई, उस दिन उस सेंटर में कोई बोर्ड परीक्षा नहीं थी। फिर भी केंद्राधीक्षक सुमन को परीक्षा संबंधी चार्ज से हटा दिया गया है। गौरतलब है कि रविवार को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें भढाडर स्कूल की टीचर्स नकल करवाने को लेकर आपस में बहस कर रही थीं।

वीडियो सामने आने के बाद सेंटर सुपरिटेंडेंट को हटाया

वीडियो सामने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और डीईओ मुकेश कुमार जैमन ने भढाडर सरकारी स्कूल की केंद्राधीक्षक सुमन को हटा दिया है। अब चाइल्ड केयर लीव पर चल रहीं प्रमोद कुमारी को तत्काल प्रभाव से चार्ज दिया गया है।

छात्र संगठन SFI ने की कार्रवाई की मांग

मामले में छात्र संगठन SFI ने डीईओ ऑफिस का घेराव किया और नकल मामले में पुख्ता कार्रवाई की मांग की। SFI जिलाध्यक्ष महिपाल गुर्जर, जिला सचिव राकेश मुवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप नेहरा, धोद तहसील सचिव अभिषेक महला ने कहा- सीकर समेत शेखावाटी का शिक्षा जगत में बड़ा नाम है। ऐसे मामलों से साख खराब नहीं होने देंगे। पूरे जिलेभर में बोर्ड परीक्षाओं में नकल हावी है। फ्लाइंग स्क्वॉयड का कोई डर नहीं रह गया है।

डीईओ बोले- 4 सदस्य का जांच दल भेजा

डीईओ मुकेश कुमार जैमन ने कहा- पूरे जिले में पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। 8 फ्लाइंग स्क्वॉयड चल रही हैं। भढाडर मामले में वीडियो सामने आने के बाद सेंटर सुपरिटेंडेंट व असिस्टेंट सेंटर सुपरिटेंडेंट को हटाकर दूसरे कार्मिक लगा दिए गए हैं। साथ ही 4 सदस्यीय जांच दल भेजा है। फैक्चुअल रिपोर्ट को जल्द ही भिजवाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीईओ के आश्वासन के बाद SFI कार्यकर्ता मान गए और लौट गए।

Related Articles