गुढ़ागौड़जी पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार:गश्त के दौरान 1 किलो 522 ग्राम अफीम बरामद, एक फरार
गुढ़ागौड़जी पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार:गश्त के दौरान 1 किलो 522 ग्राम अफीम बरामद, एक फरार
गुढ़ागौड़जी : भाटीवाड़ गांव में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 1 किलो 522 ग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस ने एक आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका भाई प्रदीप कुमार मौके से फरार हो गया।
थानाधिकारी गुढ़ागौड़जी पुलिस थाना का जाप्ता गश्त पर था, तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली। मुखबिर ने बताया कि संदीप और प्रदीप पुत्र सागरमल निवासी भाटीवाड़ के घर पर अवैध अफीम रखी हुई है। यह भी जानकारी दी गई कि प्रदीप फोन पर अफीम की डील कर रहा है और जल्द ही कोई खरीददार आने वाला है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत सागरमल महला के मकान पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखकर दो व्यक्ति खेतों की ओर भागते नजर आए। इनमें से एक सरसों के खेत में घुस गया, जबकि दूसरा नदी क्षेत्र की ओर फरार हो गया।
पुलिस ने पीछा कर सरसों के खेत में छिपे एक तस्कर को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम संदीप कुमार (33) पुत्र सागरमल, निवासी भाटीवाड़ बताया। संदीप ने फरार हुए दूसरे तस्कर की पहचान अपने भाई प्रदीप कुमार (31) के रूप में की।
संदीप से पूछताछ के दौरान उसने घर की बैठक में अफीम रखी होने की बात कबूली। तलाशी लेने पर पुलिस ने 502 ग्राम तरलनुमा अफीम और 1 किलो 20 ग्राम काले रंग की ठोस अफीम बरामद की। इस प्रकार कुल 1 किलो 522 ग्राम अवैध अफीम जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी संदीप से मादक पदार्थ रखने संबंधी अनुज्ञापत्र मांगा, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। फरार आरोपी प्रदीप की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल संजय सिंह, सुनील और अनिल का विशेष योगदान रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2035332


