[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खारिया बास ए टीम ने पुरुष कबड्डी जीती:महिला कबड्डी मुकाबला टाई, रवीना सोनी बनी बेस्ट प्लेयर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

खारिया बास ए टीम ने पुरुष कबड्डी जीती:महिला कबड्डी मुकाबला टाई, रवीना सोनी बनी बेस्ट प्लेयर

खारिया बास ए टीम ने पुरुष कबड्डी जीती:महिला कबड्डी मुकाबला टाई, रवीना सोनी बनी बेस्ट प्लेयर

सादुलपुर : सादुलपुर के निकटवर्ती गांव खारिया बास में क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में खारिया बास ए टीम ने पुरुष कबड्डी का खिताब जीता, जबकि महिला कबड्डी का रोमांचक मुकाबला 33-33 अंकों की बराबरी पर समाप्त हुआ। रवीना सोनी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

महिला कबड्डी मुकाबला 33-33 अंकों की बराबरी पर रहा

महिला कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन का मुख्य आकर्षण रही, जिसमें बेरासर छोटा और खारिया बास की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। यह मैच 33-33 अंकों की बराबरी पर छूटा। रवीना सोनी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में खारिया बास ए टीम ने जीत हासिल की।

इस अवसर पर क्रीड़ा भारती की प्रांत महिला प्रमुख एडवोकेट गायत्री पूनिया ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं और महिलाओं के लिए भी उतने ही आवश्यक हैं। पूनिया ने मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए खेलों को शारीरिक और मानसिक विकास के साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला बताया।

क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष राजकुमार पूनिया और दिनेश पूनिया ने कबड्डी को ओलंपिक खेलों में शामिल करने की मांग की। उन्होंने तर्क दिया कि कबड्डी भारत का पारंपरिक और लोकप्रिय खेल है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पहचान मिलनी चाहिए।

रस्साकसी प्रतियोगिता भी हुई।
रस्साकसी प्रतियोगिता भी हुई।

मटका दौड़ा में बेरासर की कृष्णा प्रथम

अन्य प्रतियोगिताओं के परिणामों में, मटका दौड़ में बेरासर की कृष्णा ने प्रथम, दुर्गा ने द्वितीय और खारिया बास की सोनिका जाखड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला रस्साकशी प्रतियोगिता में खारिया बास की महिला टीम ने पहला स्थान हासिल किया।

ये रहे मौजूद

प्रतियोगिता के निर्णायक दिनेश पूनिया और हनुमान श्योराण थे। कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट गायत्री पूनिया, जुगल किशोर पूनिया और राजकुमार पूनिया का स्वागत किया गया। अंत में रणधीर जाखड़ और संदीप जाखड़ ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर जयवीर जाखड़, अनिल बलवान, नथूराम, सुरेश, सत्य प्रकाश, भंवर लाल स्वामी, सुरेश धानिया, सरजीत, किशोरी लाल धानिया, सुरेंद्र, अशोक स्वामी, लोकराम सहित कई ग्रामीण और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad