[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बैरासर सड़क पर कचरा, आवागमन में परेशानी:सड़क संकरी हुई, वाहन चालक व राहगीर परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बैरासर सड़क पर कचरा, आवागमन में परेशानी:सड़क संकरी हुई, वाहन चालक व राहगीर परेशान

बैरासर सड़क पर कचरा, आवागमन में परेशानी:सड़क संकरी हुई, वाहन चालक व राहगीर परेशान

सांडवा : सांडवा से बैरासर गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर पिछले कई दिनों से कचरा फैला हुआ है। इसके कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सांडवा से लगभग एक किलोमीटर आगे बैरासर जाने वाली सड़क पर काफी दूरी तक कचरा डाला गया है। इस कचरे के कारण हर समय दुर्गंध उठती रहती है, जिससे आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है।

सड़क पर फैले कचरे के कारण सड़क इतनी संकरी हो गई है कि वह पगडंडी जैसी दिखने लगी है। इसके अतिरिक्त, कचरे में पड़ी प्लास्टिक खाने से गोवंश भी बीमार हो रहे हैं, जो एक गंभीर चिंता का विषय है।

इस समस्या के समाधान के लिए दोनों संबंधित ग्राम पंचायतों की ओर से कचरे के निस्तारण को लेकर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad