[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बोर्ड परीक्षा में नकल करवाने का दावा:भढाडर की सरकारी स्कूल का मामला, SFI ने दी आंदोलन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बोर्ड परीक्षा में नकल करवाने का दावा:भढाडर की सरकारी स्कूल का मामला, SFI ने दी आंदोलन की चेतावनी

बोर्ड परीक्षा में नकल करवाने का दावा:भढाडर की सरकारी स्कूल का मामला, SFI ने दी आंदोलन की चेतावनी

सीकर : सीकर के भढाडर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं बोर्ड परीक्षा में नकल का आरोप लगाते हुए SFI ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। SFI प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र ढाका ने प्रेसवार्ता में स्कूल का एक वीडियो जारी कर भाजपा राज में स्कूलों में नकल का खुला खेल होने का आरोप लगाया है। मामले की जांच व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को जिला शिक्षा विभाग का घेराव करने की बात भी कही है।

SFI की ओर से जारी वीडियो में नकल करवाने की बात को लेकर शिक्षिकाएं आपस में बहस करती दिख रही हैं। एक शिक्षिका स्कूल में नकल होने की बात कह रही है तो अन्य शिक्षिकाएं उसे खारिज करते हुए उसे समझाने का प्रयास कर रही है। इसी जद्दोजहद के बीच गुस्साई एक अन्य शिक्षिका ये कहती भी दिख रही है कि वह खुद नकल करवाएगी, जिसको रोकना है वो रोक ले।

इधर, मामले को तबादले के बाद एक प्रधानाध्यापिका के कोर्ट स्टे से स्कूल में वापसी से उपजे विवाद से जोड़कर भी देखा जा रहा है। फिलहाल एडीईओ विक्रमसिंह शेखावत ने स्कूल में जांच करवाने की बात कही है। प्रेसवार्ता में एसएफआइ जिलाध्यक्ष महिपाल गुर्जर, उपाध्यक्ष राजू बिजारणियां, जिला सचिव राकेश मुवाल, धोद सचिव अभिषेक महला आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad