[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नशे में वाहन चलाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नशे में वाहन चलाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती

विशेष अभियान में 9 ड्राइवर गिरफ्तार, बस चालक भी कार्रवाई की जद में

झुंझुनूं : शहर में चलाए जा रहे विशेष ट्रैफिक अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी कर जांच अभियान चलाया, जिसमें नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए 9 ड्राइवरों को Motor Vehicles Act 1988 की धारा 185 के तहत गिरफ्तार किया गया तथा उनके वाहनों को सीज किया गया।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर राधेश्याम सांखला ने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक निजी ट्रैवलिंग बस सहित दो बस चालकों को भी शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया। उनके खिलाफ भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Related Articles