चिड़ावा में मधुमक्खियों का हमला, 8 श्रद्धालु घायल:पैदल निशान लेकर सूरजगढ़ श्याम मंदिर जा रहे थे
चिड़ावा में मधुमक्खियों का हमला, 8 श्रद्धालु घायल:पैदल निशान लेकर सूरजगढ़ श्याम मंदिर जा रहे थे
चिड़ावा : चिड़ावा शहर में सूरजगढ़ मोड़ पर मधुमक्खियों के हमले से आठ श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। यह घटना तब हुई जब श्रद्धालु बारी गांव से पैदल निशान लेकर सूरजगढ़ स्थित श्याम मंदिर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सेही वाले तिराहे के पास अचानक मधुमक्खियों के एक झुंड ने भक्तों पर हमला कर दिया। इस अप्रत्याशित हमले से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल श्रद्धालुओं को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी कहना था कि यदि मधुमक्खियों का छत्ता पहले ही हटा दिया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033572


