सरदारशहर में स्पेशल लोक अदालत:बैंकों के बकाया 15.89 लाख रुपए के मामलों में हुआ राजीनामा
सरदारशहर में स्पेशल लोक अदालत:बैंकों के बकाया 15.89 लाख रुपए के मामलों में हुआ राजीनामा
सरदारशहर : सरदारशहर में आयोजित एक विशेष लोक अदालत में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और IDBI बैंक से जुड़े 15.89 लाख रुपए के विभिन्न मामलों का आपसी राजीनामे से निस्तारण किया गया। इस पहल से ऋणी ग्राहकों को विशेष राहत मिली।
राजनीमें में ग्राहकों को दी विशेष छूट
तालुका विधिक सेवा समिति, सरदारशहर के सचिव हरिओम सैनी ने बताया कि इस आयोजन के दौरान SBI और IDBI बैंक की विभिन्न शाखाओं के ऋणी ग्राहकों को राजीनामे के माध्यम से मामलों के निस्तारण के लिए विशेष छूट दी गई।
इस पहल के तहत, प्री-लिटिगेशन के विभिन्न मामलों में आपसी सहमति से कुल 15,89,000 रुपए की राशि का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। लोक अदालत के माध्यम से ऋणी ग्राहकों को लंबित मामलों से राहत मिली और बैंकों को भी त्वरित समाधान प्राप्त हुआ।
यह विशेष लोक अदालत राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षा सोनिका पुरोहित (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) और सचिव शरद कुमार व्यास (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के मार्गदर्शन में तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा आयोजित की गई।
तालुका अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह राठौड़ (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के मार्गदर्शन में हुई इस लोक अदालत के लिए गठित बेंच की अध्यक्षता नवदीप (वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सरदारशहर) ने की। पैनल अधिवक्ता श्रवणसिंह राठौड़ बैंच में सदस्य के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर SBI के अधिकारी दीनदयाल स्वामी, बलदेव डूडी, नरेंद्र सिंह, राधेश्याम शर्मा तथा सहायक अनिल सैनी, किशन पारीक, मनोज स्वामी, विजय मीणा, दशरथ सिंह, युसुफ अली और श्यामलाल शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033561


