ईन्यारा में दो सांडों की लड़ाई में युवक की मौत:एक युवक घायल, बाइक से टकराने पर हुआ हादसा; सीने में सींग घुसा
ईन्यारा में दो सांडों की लड़ाई में युवक की मौत:एक युवक घायल, बाइक से टकराने पर हुआ हादसा; सीने में सींग घुसा
चूरू : ईन्यारा गांव में शनिवार सुबह सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। यह हादसा दो सांडों के आपस में लड़ने के दौरान हुआ। जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार दो युवक गांव से ईन्यारा फांटा की तरफ जा रहे थे। सड़क पर अचानक दो सांड आपस में लड़ते हुए उनके सामने आ गए, जिससे बाइक सांडों से टकरा गई।
युवक ने अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम
बाइक गिरने से पीछे बैठे 20 वर्षीय कालूराम पुत्र तेजाराम नायक के सीने में सांड का सींग घुस गया। बाइक चालक महावीर भी इस हादसे में घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सांडवा सीएचसी में डॉक्टरों ने कालूराम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता तेजाराम की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033458


