‘जैसलमेर सो ट्रैफिक लाग रियो’ से धरोहर संरक्षण का संदेश:युवाओं ने लॉन्च किया नया एल्बम, पोस्टर जारी
'जैसलमेर सो ट्रैफिक लाग रियो' से धरोहर संरक्षण का संदेश:युवाओं ने लॉन्च किया नया एल्बम, पोस्टर जारी
चूरू : चूरू के युवा कलाकार शंकर महरिया और दिलीप सैनी ने अपनी नई एल्बम ‘जैसलमेर सो ट्रैफिक लाग रियो’ का पोस्टर जारी किया। शनिवार दोपहर मेडिकल कॉलेज में हुए इस कार्यक्रम में कलाकारों ने गीत के माध्यम से चूरू की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का संदेश दिया।
कलाकारों ने बताया कि वर्तमान में ज्यादातर गानों में बड़े शहरों या विदेशी स्थानों को दर्शाया जाता है, जो स्थानीय दर्शकों के लिए प्रासंगिक नहीं होते। इसके विपरीत, उनकी एल्बम में चूरू की ऐतिहासिक धरोहरों के दृश्यों को शामिल किया गया है।
दिलीप सैनी ने बताया कि इस गीत के जरिए चूरू की लोक संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को बचाने का संदेश दिया गया है। एल्बम में चूरू के सेठानी का जोहड़ और रामसरा जोहड़ जैसी महत्वपूर्ण विरासतों को दिखाया गया है, ताकि युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ा जा सके।
इस एल्बम के निर्माण में केएल शर्मा, कैलाश राजस्थानी, वीरू सुनीता, शंकर महरिया, दिलीप सैनी, मनीष राजपुरिया और कुमार वीरू ने सहयोग किया है।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार, बायो केमिस्ट्री डॉ. नदीम, नर्सिंग अधीक्षक रमेश कुमारी, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सुमन, अशोक धोलपुरिया, भरत मीना, एमआरएस इंचार्ज ताराचंद, अनिल शर्मा, महिपाल और शहनवाज कुरैशी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033457


