[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पत्रकार मोहम्मद अली पठान की माताजी सुपुर्द-ए-ख़ाक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पत्रकार मोहम्मद अली पठान की माताजी सुपुर्द-ए-ख़ाक

नई कब्रिस्तान सैयदना तौकीर हसन में नम आंखों से दी अंतिम विदाई

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जनमानस शेखावाटी न्यूज़, चूरू के ब्यूरो चीफ मोहम्मद अली पठान की माताजी का निधन हो गया। वे लगभग 80 वर्ष की थीं। उनका जनाज़ा नई कब्रिस्तान सैयदना तौकीर हसन में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया।

नमाज़-ए-मगरिब के बाद सैकड़ों की संख्या में सर्व समाज के लोगों की मौजूदगी में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। जनाज़े में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। स्वर्गीया अपने पीछे पोता-पोती, पड़पोता-पोती सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

परिवार की ओर से जानकारी दी गई है कि तीए की फातिहा रविवार सुबह 10 बजे निवास स्थान, कृषि उपज मंडी के पीछे तुगलक नगर से आगे, फैजाने-रसूल मस्जिद के पीछे, वार्ड संख्या 4 चूरू में होगी। शोक संतप्त परिवार के प्रति क्षेत्रवासियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles