अतिथियों ने किशोरी मेला का किया निरीक्षण
अतिथियों ने किशोरी मेला का किया निरीक्षण
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कारागृह के पीछे कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में किशोरी बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ एडीपीसी सरिता आत्रेय, जिला शिक्षा अधिकारी मा. किशनलाल गहनोलिया, सीबीईओ भंवरलाल डूडी, एसीबीईओ सूर्यप्रकाश शर्मा, राजकीय गोयनका विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम फगेड़िया, नोडल प्राचार्य मुकुल भाटी, उप प्राचार्य ज्योति मंगलहारा व व्याख्यााता समुन्द्र सिंह व प्रधानाचार्य बनिता आदि ने किया। मेले में 08 विद्यालयों के 250 विद्यार्थियों ने 35 प्रकार की स्टॉलें लगाई। अतिथियों ने विभिन्न स्टॉलों में से तीन उत्कृष्ट स्टॉलों को सम्मानित किया।
एडीपीसी सरिता आत्रेय ने कहा कि किशोरी मेला लगाने का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर कर उनमें आत्मविश्वास को विकसित करना है। नोडल प्रधानाचार्य मुकुल भाटी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य छात्राओं में शैक्षणिक, रचनात्मक व आत्मनिर्भर से जुड़े कौशल के विकास को बढावा देना है।
मेले में छात्राओं ने विज्ञान, गणित, हिन्दी, अंग्रेजी व बेटी बचाओ बेटी पढाओ, खेल खेल में शिक्षा का ज्ञान शिक्षा के प्रति रोचक पैदा करना। विद्यालय में अच्छा परिणाम देने वाली छात्रा को शिक्षिका सुनीता सहारण ने सम्मानित किया। मेले में अंजु पूनिया, अनिता, कृष्णा पचार, सुकेश, विनोद, संतोष, सुनीता, शारदा, वार्डन रेहाना बानो व मोहनराम आदि ने आयोजिकीय भूमिका निभाई। संचालन कृष्णा पचार ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2032973


