सीकर में 750 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
29 हजार का जुर्माना, प्लास्टिक लेयर कप बनाने वाली फैक्ट्री पर कार्रवाई
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : शहर को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 750 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया। संयुक्त टीम ने जयपुर रोड, अनाज मंडी और रीको क्षेत्र में छापेमारी कर नियमों की अनदेखी करने वाले व्यापारियों पर 29 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। यह कार्रवाई राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल सीकर एवं नगर परिषद सीकर की संयुक्त टीम द्वारा ‘प्लास्टिक पर्यावरण संरक्षण अभियान’ एवं ‘मिशन लाइफ’ के तहत की गई।
फैक्ट्री में बन रही थी प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री
छापेमारी के दौरान एक फैक्ट्री में 50 एमएल से 100 एमएल तक के प्रतिबंधित प्लास्टिक लेयर कप बनाने की सामग्री बड़ी मात्रा में तैयार पाई गई। जानकारी के अनुसार यह सामग्री सीकर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में सप्लाई की जा रही थी।

अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
कार्रवाई क्षेत्रीय अधिकारी सविता के नेतृत्व में की गई। टीम में अधिशासी अभियंता नागरमल, कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता ओजस्व कड़वासरा, कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता रजत दहिया, सूचना सहायक कुलदीप सिंह खीचड़ सहित मंडल एवं नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण और वितरण पर किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। आमजन से कपड़े एवं अन्य पर्यावरण अनुकूल थैलों के उपयोग की अपील की गई है।

सूचना देने पर मिलेगा इनाम
क्षेत्रीय अधिकारी सविता ने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक निर्माण इकाई की सटीक सूचना देने पर 15 हजार रुपए तक का इनाम दिया जाएगा। वहीं प्रतिबंधित प्लास्टिक की बिक्री, परिवहन या भंडारण की सूचना देने पर प्रति क्विंटल 1 हजार रुपए के हिसाब से अधिकतम 10 हजार रुपए तक का इनाम दिया जाएगा। प्रशासन ने कहा कि जनसहभागिता से ही शहर को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2032974


