[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों का सम्मान, मार्शल आर्ट के महत्व पर डाला प्रकाश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों का सम्मान, मार्शल आर्ट के महत्व पर डाला प्रकाश

पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों का सम्मान, मार्शल आर्ट के महत्व पर डाला प्रकाश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

पिलानी : स्थानीय सीरी परिसर में संचालित मार्शल आर्ट एकेडमी इंडियन कॉम्बैट क्लब में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेल्ट टेस्ट परीक्षा एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

अकादमी की संचालिका एवं प्रशिक्षक हिमांशी ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में आयोजित बेल्ट टेस्ट परीक्षा में हर्ष, इशिका, देवांश, रियांश, शौर्य, अंश, सांवी शेखावात, बौद्धव्या कंवर, समृद्धि, यशिका, रौनक, अनन्या, गिरिराज, भव्यम एवं संचित ने येलो बेल्ट, रंजना ने ऑरेंज बेल्ट, आदित्य वशिष्ठ ने ग्रीन बेल्ट तथा हंसिका, दिव्या, गरिमा सहित अन्य खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की।

इसके साथ ही जयपुर में आयोजित ओपन कराटे चैंपियनशिप में अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में रौनक, यशिका, दिव्या, चित्रा, शिवांगी, पूर्वी, तन्मय, आदित्य वशिष्ठ, रियांश, निखिल, मानसी, चंदन, अनन्या, कार्तिक सहित अन्य खिलाड़ियों ने पदक हासिल कर अपने माता-पिता एवं जिले को गौरवान्वित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राहुल प्रजेश एवं अध्यक्ष वुशु सचिव आचार्य पी. एस. शेखावत रहे। अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. राहुल प्रजेश ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास बल्कि मानसिक अनुशासन और आत्मविश्वास को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने तथा मार्शल आर्ट के माध्यम से आत्मरक्षा व राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

वहीं अध्यक्ष आचार्य पी. एस. शेखावत ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अकादमी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल को बधाई दी।

कार्यक्रम में अकादमी के वरिष्ठ खिलाड़ी, अभिभावक एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समारोह का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण एवं खिलाड़ियों के सम्मान के साथ किया गया।

Related Articles