[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी मे सूने मकान में चोरी की वारदात:5.50 लाख के जेवर और नगदी चोरी, छत से घर के अंदर घुसे थे चोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी मे सूने मकान में चोरी की वारदात:5.50 लाख के जेवर और नगदी चोरी, छत से घर के अंदर घुसे थे चोर

खेतड़ी मे सूने मकान में चोरी की वारदात:5.50 लाख के जेवर और नगदी चोरी, छत से घर के अंदर घुसे थे चोर

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के सैन मंदिर के पास सूने मकान में हुई चोरी के बाद पीड़ित महिला के बेटे की ओर से थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। इस दौरान रिपोर्ट में करीब साढ़े पांच लाख रुपए का सामान पार कर ले जाने की जानकारी दी गई है।

थानाधिकारी बनवारी लाल यादव ने बताया कि वार्ड नंबर 15 निवासी डॉ. कुलदीप योगी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वे तीन भाई हैं, जो अलग-अलग जगह पर नौकरी में होने के कारण बाहर रहते हैं। खेतड़ी मे उनके पैतृक घर में उनकी माता सुमित्रा देवी अकेली रहती है। जो पिछले दस दिन से सीकर अपनी बहन के पास गई हुई थी। इसी दौरान पीछे से चोर घर की छत पर चढ़कर दो -तीन कमरों और अलमारियों के ताले तोड़कर आभूषण और नगदी चोरी कर ले गए।

थानाधिकारी ने बताया कि पीड़ित की ओर से बताया कि ढाई लाख रुपए के गहने और दो लाख अस्सी हजार रुपए उनके घर में रखे हुए थे। जिसे चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने शनिवार को भी घटना स्थल का मौका मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की है। थानाधिकारी यादव ने बताया कि चोरों द्वारा काफी दिनों से सुना मकान होने पर वारदात को अंजाम दिया जाने और किसी नजदीकी व्यक्ति का वारदात में शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने चोरी के मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस संबंध में आसपास के संदिग्ध लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं पुलिस की ओर से एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो चोरी की वारदात करने के आरोपियों के जानकारी जुटाकर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77